MP assembly election 2023 में 'काय का सर्वे'? सीएम बोले-सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है, बनेगी सरकार
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर न्यूज़ चैनलों और कुछ एजेंसियों के सर्वे में बताया गया कि विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बन रही हैं। कही बीजेपी आगे है तो कही कांग्रेस। मीडिया के कुछ इन्ही सवालों पर सीएम शिवराज ने सभी सर्वे को झुठला दिया।
बेहद कॉन्फिडेंट एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। जीत का जूनून और जनता को अपना बनाने का उनका हुनर जग जाहिर हैं। फिर चाहे सर्वे के बाजार में चुनावी जीत-हार के कोई भी दावें होते रहे।

नरसिंहपुर दौरे के वक्त यही वजह रही जब मीडिया के सवाल पर उन्होंने बड़े आत्म विश्वास से कहा कि 'सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है'। बस यही याद रखिए। दरअसल एमपी चुनाव को लेकर कुछ दिनों पहले न्यूज़ चैनल और एजेंसियों ने सर्वे रिपोर्ट जारी की हैं।
जिसमें एक बीजेपी की हालत कमजोर आंकी गई। कांग्रेस को बढ़त मिलने के साथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने कुछ सर्वें में दावा किया गया। इसी पर मीडिया ने नरसिंहपुर में सीएम शिवराज से सवाल किया था। अब उनका बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत नवम्बर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। 2018 के चुनाव नतीजों का बढ़ा हुआ आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में गया था। जिसकी बदौलत कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन कांग्रेस के अंदर आपसी खट-पट ने कमलनाथ को सिर्फ 15 महीने ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने दिया। सिंधिया के बीजेपी ज्वाइन करते ही उनके समर्थक 22 कांग्रेसी विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था। फिर कमलनाथ सरकार धड़ाम हो गई। अब फिर चुनाव की बेला है। नए माहौल, नई उम्मीदों और नए समीकरणों के साथ। ऊंट किस करवट बैठता है, यह तो फाइनल नतीजे ही बताएंगे। हाल-फिलहाल प्रदेशभर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता और महत्वकांक्षी योजनाओं की जनता मुरीद हैं। हर तरफ शिवराज की बयार बह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications