MP election 2023: ‘अहंकार' सार्वजनिक जीवन में सबसे बड़ा दोष, नरसिंहपुर में ऐसा क्यों बोले मंत्री प्रहलाद पटेल
MP election 2023: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पवित्र नर्मदा के प्रति अटूट आस्था रखते हैं। नर्मदा दर्शन और पूजन उनकी दिनचर्या में शामिल हैं। नरसिंहपुर-जबलपुर में रहते हुए नर्मदा पूजन के बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं होती। लेकिन इन दिनों माहौल चुनाव का हैं, तो उन्होंने नर्मदा घाट पर बड़ी बात कही।
मंत्री प्रहलाद पटेल बोले कि मां नर्मदा उनके लिए सर्वस्व हैं। नर्मदा का अर्थ नर का मद हरने वाली मां नर्मदा हैं।हम पीढ़ियों से इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। प्रदेश की जीवन रेखा भी हैं।
खुद अपने बारे में और समाज के बारे बेहतर सोचने और करने का सामर्थ्य यहां से ही हासिल होता हैं। प्रहलाद पटेल ने यह भी कहा कि आज के वक्त में सार्वजनिक जीवन में काम करते हुए 'अहंकार' सबसे बड़ा दोष होता हैं। यदि इससे मुक्त होना है तो नर्मदा के चरणों में बने रहना।

प्रहलाद पटेल को बीजेपी ने नरसिंहपुर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया हैं। यहां से उनके भाई जालम सिंह पटेल विधायक हैं। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया तो पार्टी ने मंत्री प्रहलाद को उतारा। दूसरी तरह कुछ दिनों पहले कांग्रेसी नेताओं के जिस तरह के बयान सामने आए, प्रहलाद के इस बयान को उनसे भी जोड़कर देखा जा रहा हैं।
मंत्री प्रहलाद पटेल मंच से यह बात कई दफा कह चुके हैं कि राजनीतिक जीवन में किसी भी तरह का अहंकार असफलता की दीवार खड़ी कर देता हैं। स्वार्थ के लिए कुछ लोग इसी में डूबे हैं और जिसके परिणाम समय-समय पर देखने मिल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications