Nalanda: RJD नेता ने पिता की पुण्यतिथि पर नचवाई बार-बालाएं, फूहड़ गानों पर जमकर लगे ठुमके

Nalanda: RJD नेता ने पिता की पुण्यतिथि पर नचवाई बार-बालाएं, फूहड़ गानों पर जमकर लगे ठुमके

Nalanda News: आम तौर पर हिंदू धर्म में किसी की मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित किया जाता है और मृतक की आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते है। ब्राह्मण भोज कराते है, लेकिन नालंदा (Nalanda) जिले के बिंद प्रखंड के गोविंदपुर गांव में एक बेटे ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर बार-बालाओं को नचवाया। यह कार्यक्रम रातभर चला, जिसमें बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगवाए। ठुमके लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।

Nalanda News

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी नेता अजय यादव के पिता बोधी यादव की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के एक साल बाद इनके पुत्र अजय यादव द्वारा गोविंदपुर गांव में समाजसेवी बोधी यादव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में स्व. बोधी यादव द्वारा समाज के लिए किए गए कामों का बखान किया गया। उनके आदर्शो पर चलने की शपथ भी लोगों ने ली। इस कार्यक्रम बिहार के कई दल के नेता भी शामिल हुए थे।

खबर के मुताबिक, कार्यक्रम के रात भर फूहड़ भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं का डांस करवाया भी हुआ। जिसे देखने के लिए आस पास के गांव में रहने वाले लोग भी एकत्रित हुए। बता दें, इस कार्यक्रम में 'कुंडी ना खड़काओ राजा..., ऊ-ऊ अंटवा' सहित कई फिल्मी गीतों के साथ भोजपुर गीतों पर बार-बालाओं ने ठुमके लगाए। ऐसा बताया जाता है कि अजय यादव ने कुछ समय पहले भी अपने पिता की मृत्यु के बाद अस्थि कलश गंगा में विसर्जित किया था, तब भी आत्मा की शांति के लिए इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इस बार किसी ने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, इस मामले में बिंद थानाध्यक्ष ने अश्लील डांस के कार्यक्रम की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और अगर ऐसा कुछ मामला है तो उसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+