बिहार: नालंदा में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर एक को मार डाला, दो की हालत गंभीर
Nalanda News, नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां एक घर में चोरी करने घुसे तीन चोरों को भीड़ ने पकड़कर लिया। गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर एक चोर को मौत के घाट उतार दिया। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के बड्डी गांव का है। यहां सत्येंद्र सिंह के घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों में ने एक चोर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद भीड़ से सभी को छुड़ाकर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई। चिकिसकों ने जहां एक चोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।
मृतक चोर का नाम अजय प्रसाद बताया जा रहा है जो इस्लामपुर थाना इलाके का ही रहने वाला था। वहीं, अस्पताल में भर्ती दोनों चोरों का नाम मो. सद्दाम और संटू कुमार बताया जा रहा है जो इस्लामपुर थाना क्षेत्र के लोहियानगर और बुढ़ानगर के रहने वाले हैं। इस्लामपुर थानाध्यक्ष शरद कुमार के मुताबिक पुलिस मॉब लिंचिंग की इस सनसनीखेज घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications