OMG! महिला के पेट से 36 साल बाद निकला अजन्मे बच्चे का कंकाल

नागपुर। मध्य प्रदेश में सिवनी जिले में अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। महिला के पेट से 36 साल पुराने अजन्मे बच्चे का अवशेष मिला है। 60 साल की कांताबाई गुनवंत ठाकरे के पेट में से 36 साल तक उनके अजन्मे बच्चे का कंकाल रहा। कंकाल उनके पेट से डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर 36 साल बाद निकाला।

pragnant women

नागपुर में एनकेपी साल्वे इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और लता मंगेशकर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पिछले हफ्ते कांताबाई के पेट का ऑपरेशन कर अजन्मे बच्चे के कंकाल को निकाला। दरअसल पिछले दो महीने से ठाकरे पेट में दर्द की शिकायत कर रही थीं। चेकअप में डॉक्टरों को पेट के दाएं साइड के नीचले हिस्से में गांठ मिला। डॉक्टरों को पहले कैंसर की आशंका हुई। सोनोग्राफी के बाद गांठ होने की बात सही साबित हुई।

एमआरआई से कन्फर्म हुआ कि महिला के शरीर में वह गांठ अजन्मे बच्चे का कंकाल है। ठाकरे के शरीर में 36 साल पुराने अजन्मे बच्चे का अवशेष मिला। ये अब तक का सबसे पुराना अवशेष है जो महिला के शरीर में पाया गया। इसे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसमें भ्रूण कोख से बाहर विकसित हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+