मां समेत बेटे-बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद लोगों ने जला दी बस
नागपुर। महाराष्ट्र के अकोला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अकोला के बार्शी टाकली के दगड़पड़वा रोड पर भीषण दुर्घटना हुई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा और बस पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं लोगों ने बस में आग लगा दी, आग इतनी भयानक थी कि धू-धू कर जल रही बस कुछ ही पल में पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।

दरअसल 18 वर्ष का युवा अपनी मां और बहन को मोटरसाइकल पर बैठाकर अकोला आ रहा था। तभी सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी और मौके पर भी मोटर साइकल पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। मामले को देखते हुए ड्राइवर वहां से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की आगे जांच कर रही है।

दूसरा मामला- महाराष्ट्र के पुणे में एक नई बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में तीन साल की बच्ची की गिरकर की मौत हो गई। यह घटना तलेगांव में सोमवार की शाम को घटी। तनिशा नारद निषाद (3, छत्तीसगढ़) की मौत हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नारद निषाद यहां पत्नी सहित मजदूरी का काम करते हैं। वह काम के लिए छत्तीसगढ से तलेगांव में आए थे। तलेगांव-चाकण रोड पर क्लासिक बिल्डिंग इस कन्स्ट्रक्शन साइट पर नारद और उनकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं। उनकी तीन साल की बच्ची सोमवार दोपहर कन्स्ट्रक्शन साइट पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह लिफ्ट के गड्ढे में जा गिरी। निर्माणकार्य के लिए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। उस पानी में तनिशा डूबकर मर गई।
ये भी पढ़ें-बिल्डिंग की लिफ्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा पानी, गिरकर बच्ची की मौत












Click it and Unblock the Notifications