बिहारः चमकी बुखार से अब नहीं डरेगा मुजफ्फरपुर, सीएम नीतीश कुमार ने राज्य को दिया बड़ा तोहफा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को दो बड़ा तोहफा दिया है। एक तरफ सीएम के इस तोहफे से लोगों को जमकी बुखार से लड़ने में मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ मिथलांचल के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नीतीश कुमार ने शनिवार को 342.10 करोड़ का शिलान्यास किया। वहीं 88.38 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मिथिला के झंझारपुर में नये राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल झंझारपुर का शिलान्यास किया।

patna cm nitish kumar innaugrate icu center in muzaffarpur

इसके अलावा मुख्यमंत्री में 10 बेड का पीकू अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया। बता दें कि झंझारपुर इलाके के लोगों को इलाज कराने के लिए दरभंगा डीएमसीएच या मुजफ्फरपुर जाना पड़ता था लेकिन इस अस्पताल और महाविद्यालय के शिलान्यास से लोगों का अपने जिले में ही इलाज हो पायेगा। इस मामले पर जल संसाधन मंत्री और जदयू नेता संजय झा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह अस्पताल मिथिला के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

मंत्री संजय झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने आज चमकी बुखार से राहत के लिए कई तोहफे दिए। मजुफ्फरपुर के SKMCH के पास 100 बेड का बच्चों के लिए नये आईसीयू का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार ने 100 बेड का मातृ शिशु अस्पताल का भी उद्घाटन किया, साथ ही SKMCH में इंसेफेलाइटिस वार्ड का भी उद्घाटन किया। संजय झा ने बताया कि पिछके साल बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अगले साल तक 100 बेड का ICU बनाने का वादा किया था, जो समय से पहले पूरा हुआ है। अब बच्चों की चमकी बुखार से कम मौत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+