मुजफ्फरपुरः घर में घुसकर बेटे पर तान दी पिस्तौल फिर मां के साथ किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मनचलों ने एक महिला के 6 महीने के बेटे के सिर पर पिस्टल तानकर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद वीडियो बना कर वायरल कर दिया। गैंगरेप की घटना के बाद आरोपी अब पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Recommended Video

    मुजफ्फरपुरः घर में घुसकर बेटे पर तान दी पिस्तौल फिर मां के साथ किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल
    misdeed with woman and incident video viral

    पीड़िता के बयान पर करजा थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, करजा थाना इलाके के एक गांव की महिला अपने घर में अकेली रहती है। उसका पति मजदूरी के लिए बाहर रहता था। आरोप है कि बीते 12 अगस्त को गांव के 5 युवक रात में घर में घुस आए।

    महिला के छोटे बच्चे को पिस्टल की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया और बारी-बारी से सभी ने महिला के साथ रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो दिखाकर आरोपियों ने उसे डरा दिया कि किसी को बताया तो वायरल कर देंगे।

    आरोपियों नें महिला को पति और बच्चे की हत्या की भी धमकी दी। डर के मारे महिला ने बात को दबा दिया। बीते 22 अगस्त को वे सभी फिर से उसके घर में घुस गये, लेकिन महिला ने इस बार कड़ा विरोध किया तो सभी भाग गये। इसके बाद मनचलों ने पहले से बनाया वीडियो वायरल कर दिया।

    वहीं पीड़िता के बयान पर करजा थाने में वारदात की प्राथमिकि दर्ज कर ली गयी है। सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। एसडीपीओ नें खुद थाना पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। उन्‍होंने कहा कि करजा थानाध्यक्ष को इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। फिलहाल पीड़िता को महिला थाना पुलिस की देखरेख में भेज दिया गया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराने के साथ ही कोर्ट में बयान के लिए पुलिस जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+