मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में LJP सांसद पशुपति कुमार पारस और प्रिंस पासवान के खिलाफ परिवाद दर्ज
मुजफ्फरपुर। लोक जनशक्ति पार्टी में पिछले दो दिनों से चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार नाम के युवक ने मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस और प्रिंस पासवान के खिलाफ परिवाद दायर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 406, 420 और 34 आईपीसी के तहत केस दायर हुआ है। दोनों पर लोकजनशक्ति पार्टी के साथ धोखाधड़ी और संसदीय मर्यादा तोड़ने का आरोप लगा है। इस केस पर 21 जून को अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी में लगातार दो दिन से चल रहे विवादों के बीच बुधवार को लोजपा सांसद चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कुछ लोग पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। मेरे पिता ने मेरे चाचा (पशुपति कुमार पारस) सहित पार्टी के नेताओं से इसके बारे में पूछा। कुछ लोग उस संघर्ष के लिए तैयार नहीं थे, जिससे हमें गुजरना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह सब तब हुआ जब मैं ठीक नहीं था। मैंने उस समय अपने चाचा से बात करने की भी कोशिश की लेकिन मैं असफल रहा।
इसके अलावा चिराग पासवान ने बुधवार को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पशुपति कुमार पारस को सदन का नेता चुने जाने का विरोध किया है। पत्र के माध्यम से चिराग ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि पशुपति कुमार पारस को लोकसभा का नेता चुने जाने के फैसले की समीक्षा की जाए। साथ ही चिराग पासवान को सदन का नेता चुना जाए।












Click it and Unblock the Notifications