मुजफ्फरपुरः जहरीली शराब से गई 6 लोगों की जान तो मृतकों के परिजनों से मिले पप्पू यादव

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में जहरीली शराब पीने के चलते 6 लोगों की मौत के बाद जनाधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव पीड़ितों के गांव पहुंचे। वहां उनके साथ स्थानीय जाप प्रतिनिधि भी थे। पप्पू यादव मृतक मुन्ना सिंह, अवनीश सिंह और धीरेश सिंह के घर पहुंचे, जहां उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दिया। साथ ही कहा कि वे ताउम्र उनके परिवार के गार्जियन बनकर सेवा और रक्षा करेंगे। पप्पू यादव ने मृतकों की बेटियों के खातों में 25-25 हजार रुपये जमा कराने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद ने एक घंटे से ज्यादा तक गांव में रहे और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

jan adhikar party supremo pappu yadav met with victim family

वहीं मुलाकात के मीडिया से मुखातिब होते ही पप्पू यादव ने शराबबंदी को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कौन शराब नहीं पीता। यह कैसा प्रतिबंध है, जिसमें लोग शराब पीकर मर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पप्पू यादव ने कहा कि माफिया पर पुलिस को और कठोरता से वार करना होगा। ताकि वे इस प्रकार का अपराध नहीं करें।

उन्होंने पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। मालूम हो कि, बुधवार की रात रुपौली में धीरेश कुमार सिंह उर्फ गोलटू के घर शराब पार्टी हुई थी। इसमें शामिल चार की मौत गुरुवार व शुक्रवार को हुई। इससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। इसपर उत्पाद विभाग ने धीरेश कुमार सिंह उर्फ गोलटू के घर के पीछे से शराब की कुछ खाली बोतल, रैपर व होमियोपैथी दवा का बोतल बरामद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+