मुजफ्फरपुरः स्कूल की छत गिरने से एक छात्र घायल, शिक्षा अधिकारी ने कहा- मामले की होगी जांच
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सासना थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से छात्र घायल हो गया। वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि घटना भारी बारिश के कारण हुई। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है। वहीं समस्तीपुर जिला के पूसा थाना के धोबगामा गांव में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। युवती की गला रेत कर हत्या की गयी है। उसका शव ठाकुरबाड़ी के निकट स्थित जामुआरी नदी में बुधवार को मिला।

उसके दोनो हाथ एक गमछा से बांधे गये थे और मुह को भी दुपट्टे से बांध दिया गया था। शव देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका की पहचान नही हो पाई है। घटना स्थल समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर का बॉर्डर एरिया है। इसलिए दोनो जिलों के लोग मृतका की पहचान में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। नदी किनारे खेत में भी खून के छीटें पड़े हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती को लाने के बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर लाल सलवार सूट है और उसकी उम्र लगभग 20 साल आंकी गई है।
लड़की के दोनो हाथ गमछे से बंधे हुए थे। शव देखने के लिए पहुंचे लोगों में से किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे दूसरी जगह से लाकर यहां मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि आसपास के थानों से युवती के पहचान के लिए सम्पर्क किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications