मुजफ्फरपुरः डोसा की चटनी को लेकर लड़कियों के बीच में छिड़ गई जंग, एक-दूसरे को बीच सड़क पर पटका

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है, जहां डोसा को लेकर चार युवतियां आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते बीच सड़क पर दंगल छिड़ गया। दरअसल, एक दुकान पर डोसा खाने के दौरान युवती के कपड़े पर चटनी का छींटा पड़ गया, जिसके चलते विवाद शुरू हुआ। इसके बाद युवतियों में हाथापाई शुरू हो गई और खूब हंगामा हुआ।

Recommended Video

    मुजफ्फरपुरः डोसा की चटनी को लेकर लड़कियों के बीच में छिड़ गई जंग, एक-दूसरे को बीच सड़क पर पटका
    दुकान पर सभी डोसा खाने पहुंची थीं

    दुकान पर सभी डोसा खाने पहुंची थीं

    हालांकि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। वहीं कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली में दोनों तरफ से दो-दो युवतियां थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले के सिकंदरपुर चौक स्थित एक डोसे की दुकान में सभी डोसा खाने पहुंची थीं।

    चटनी का छींटा पड़ने पर शुरू हुआ दंगल

    चटनी का छींटा पड़ने पर शुरू हुआ दंगल

    डोसा खाने के दौरान ही चटनी का छींटा दूसरे पक्ष की युवती के कपड़े पर पड़ गया। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। पहले गाली-गलौच की और फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से थप्पड़ चलने लगे और युवतियां एक-दूसरे का बाल खींचकर मारपीट करने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

    मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया

    मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया

    भीड़ में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद चारों को अलग कराया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद चारों युवतियां मौके से निकल गईं। हालांकि किसी भी पक्ष ने मामले को लेकर थाने में शिकायत नहीं की। इस घटना के दौरान थोड़े समय के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया था।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    जो भी उस रास्ते से गुजर रहा था वह रुककर वीडियो बनाने लग रहा था। इसके चलते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान छोटी सी बात इस तरह से हो रही मारपीट को लेकर वहां मौजूद लोग भी काफी हैरान थे और तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+