मुजफ्फरपुरः लड़की से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रामपुर साह गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लड़की के परिजनों ने प्रेमी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी धारदार हथियार से काट दिया। परिजन युवक को तब तक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचा दिया और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

family of girlfriend did murder of her boyfriend

बताया जा रहा है कि सौरभ का सोनबरसा गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की देर रात को जब वह लड़की से मिलने घर गया तो लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने सौरभ को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लात-घूंसे से पिटाई के बाद लोगों ने रॉड से बुरी तरह से पीटा। पूरी रात लड़की वालों ने युवक को बेरहमी से पीटा और फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

जब वह अचेत होकर गिर पड़ा तो उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कांटी थानेदार कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपित पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं। सौरभ के परिजनों से घटना के संबंध में पुलिस जानकारी ले रही है।

थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सोनबरसा गांव की एक लड़की से सौरभ प्रेम करता था- 'उसी के परिजन ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मारपीट के क्रम में सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी। प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन के बयान का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+