मुजफ्फरपुरः झगड़ा होने पर पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर पति ने लगा ली फांसी
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अशोक साह का अपनी पत्नी प्रमिला देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान उसने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि पत्नी से झगड़े के दौरान गुस्से में अशोक ने प्रमिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कांटी थाना के थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पत्नी की मौत से दुखी अशोक ने लीची के बगीचे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दंपति का आठ साल का बेटा है। मृतक साह ताड़ी उतारने और बेचने का काम किया करता था। इस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था।
वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में जक्कनपुर थाना इलाके के मीठापुर बस स्टैंड पर पटना से गोपालगंज जाने वाली एक बस की छत पर बेसुध सो रहा खलासी नीचे गिर गया। इसी बीच उसी बस का पिछला चक्का खलासी के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications