मुजफ्फरनगर में टकराई दो स्कूल बस, आधा दर्जन बच्चे हुए घायल

मुजफ्फरनगर में टकराई दो स्कूल बस, आधा दर्जन बच्चे हुए घायल

मुजफ्फरनगर, 17 फरवरी: खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से है। यहां गुरुवार 17 फरवरी की सुबह दो स्कूल बसों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक मिनी स्कूल बस के उड़े परखच्चे गए तो वहीं, आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चार बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।

Two school buses collide in Muzaffarnagar, many children hospitlaised

यह हादसा मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ का है। बताया जा रहा है कि सुबह घना कोहरा होने के चलते दो स्कूल वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गए। प्राप्त समाचार के मुताबिक, दोनों स्कूली वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गाड़ी चालक सहित आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते हुई मौके पर पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय अस्पताल से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें एंबुलेंस से मेरठ रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सबसे पहले बच्चों को बेहतर इलाज दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर से मेरठ तक रास्तों को खाली कराया गया है ताकि एम्बूलेंस समय से मेरठ पहुंच सकें। प्राथमिक पड़ताल और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के समय दुर्घटनास्थल पर कोहरा था और बस की रफ्तार सामान्य से अधिक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+