Temple Clothing: मुजफ्फरनगर के बालाजी धाम में श्रद्धालु गरिमापूर्ण कपड़ों में ही आएं, नियमों में पहले भी सख्ती
मंदिरों में प्रवेश के लिए खास कपड़े पहनने के नियमों की बात करने वाले प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर भी शामिल हो गया है। Shree Balaji Dham आने वाले श्रद्धालुओं से गरिमापूर्ण कपड़ों में आने को कहा गया है।

Temple Clothing पर नियम बनाने को लेकर इस बार उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर चर्चा में है। यूपी के इस जिले में 'श्री बालाजी धाम प्रशासन' ने मंदिर परिसर में गरिमापूर्ण कपड़ों में आने को कहा है।
नए नियम पर मंदिर के पुजारी का बयान
मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर लिखा गया है कि मंदिर प्रशासन भक्तों से मंदिर में "गरिमापूर्ण कपड़ों में" आने का आग्रह करता है। इस संबंध में पुजारी आलोक शर्मा ने कहा, नियमों को तोड़ने पर जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए।
पुरुष, महिला, युवा, बुजुर्ग सभी को रखना होगा ध्यान
मुजफ्फरनगर के मंदिर में सभ्य और गरिमापूर्ण कपड़ों की नसीहत पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पुजारी आलोक शर्मा कहते हैं, "यहां हर जगह से भक्त आते हैं। चाहे पुरुष हों या महिला, युवा हों या बूढ़े।"
बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माने का नियम बने
उन्होंने कहा, मंदिर में आने वाला कोई भी हो, हम चाहते हैं कि वे गरिमापूर्ण तरीके से आएं। उन्हें पहले अच्छी तरह से समझाया जाएगा लेकिन अगर वे जारी रखते हैं उन पर जुर्माना लगाने का प्रावधान होना चाहिए।"
गुजरात के मंदिर में भी सख्त नियम
इससे पहले मार्च 2021 में गुजरात का अंबाजी मंदिर भी चर्चा में रहा जब भारतीय संस्कृति का ध्यान रखते हुए श्रद्धालुओं से अश्लील या छोटे कपड़े न पहनने की अपील की गई। सख्ती से कहा गया, छोटे कपड़ों में एंट्री नहीं मिलेगी।
महाराष्ट्र के साई बाबा मंदिर का ड्रेस कोड
बता दें कि इससे पहले भी देश के कई मंदिरों में पोशाक को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है। महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं से छोटे पहनकर न आने का निर्देश दिया गया था।
बनारस के काशी विश्वनाथ में भी खास कपड़े पहनने की अपील
मंदिरों के ड्रेस कोड पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का काशी विश्वनाथ धाम भी सुर्खियों में रहा है। करीब तीन साल पहले जनवरी, 2020 में ज्योतिर्लिंग के स्पर्शदर्शन के लिए सख्त नियम लागू किए गए। इसमें पुरुषों के लिए धोती और महिलिओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य किया गया।












Click it and Unblock the Notifications