Viral video: स्वतंत्रता दिवस पर कलयुगी बेटे ने बाप को जंजीरों में जकड़ा, शराब के पैसे न देने पर तालिबानी सजा

शराब के लिए पैसे न देने पर एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पेड़ से बांधकर उल्टा लटका दिया। भरी दोपहरी बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ पर उल्टा बंधा हुआ रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन शराब के नशे में चूर कलयुगी बेटा चुपचाप तमाशा देखता रहा। स्वतंत्रता दिवस पर बाप को बेड़ियों में जकड़ने की यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव महराजनगर का है। जहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन 30 वर्षीय साजन नाम के युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को घर के आंगन में खड़े पेड़ पर रस्सियों से बांध दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिता ने उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए थे।

son hanged father upside down for not giving money for liquor video went Viral in muzaffarnagar

जानकारी अनुसार, 30 वर्षीय व्यक्ति साजन शराब पीने का आदी है। जिसके चलते आए दिन बाप बेटे में नोकझोंक होती रहती थी। 15 अगस्त की सुबह जब साजन ने अपने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे तो पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज शराबी बेटे ने अपने पिता को पेड़ पर रस्सी से उल्टा बांध दिया।

Recommended Video

    स्वतंत्रता दिवस पर कलयुगी बेटे ने बाप को जंजीरों में जकड़ा, शराब के पैसे न देने पर तालिबानी सजा

    आपको बता दें कि भरी दोपहरी में पेड़ पर रस्सियों से बंधा बुजुर्ग व्यक्ति रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन कलयुगी बेटा चुपचाप खटिया पर बैठा मोबाइल चलाता रहा। इस दौरान एक महिला भी बेटे के पड़ोस में बैठी थी। उधर, कलयुगी बेटे की इस शर्मनाक हरकत को पड़ोसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    वहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी बेटे साजन को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। हालांकि, भोपा पुलिस का कहना है कि बाप बेटे दोनों शराबी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+