कमलेश तिवारी हत्याकांड: साध्वी प्राची ने की सुरक्षा की मांग, कहा- अब लग रहा है डर

मुजफ्फनगर। लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब हिंदू नेत्री साध्वी प्राची को भी अपनी जान जाने का डर सताने लगा है। साध्वी प्राची ने कहा, 'मुझे भी दस-बारह साल से धमकी मिल रही है, लेकिन मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब से कमलेश तिवारी की हत्या हुई है तब से मैं गंभीर हूं। मैं सरकार से मांग करूंगी कि मुझे भी सुरक्षा दी जाए। मुझे पहले आईएसआई की तरफ से धमकी मिली थी। मैं कभी नहीं डरी लेकिन अब डर लग रहा है।'

sadhvi prachi demands securti after kamlesh tiwari murder

'फतवे जारी करने वालों पर हो कार्रवाई'

हरिद्वार से दिल्ली जाते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची साध्वी प्राची ने कमलेश तिवारी की हत्या को देश को दहला देने वाली घटना बताते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने कमलेश तिवारी की सुरक्षा हटाई है उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जेहादी विचारधारा पर प्रतिबंध लगना चाहिए और जो फतवे जारी होते हैं सिर कलम करने के, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सरकार से की सुरक्षा की मांग

मुझे भी दस-बारह साल से धमकी मिल रही है, लेकिन मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब से कमलेश तिवारी की हत्या हुई है तब से मैं गंभीर हूं। मैं सरकार से मांग करूंगी कि मुझे भी सुरक्षा दी जाए। मुझे पहले आईएसआई की तरफ से धमकी मिली है, मैं कभी नहीं डरी लेकिन अब लग रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की बेल्ट मिनी पाकिस्तान बना हुआ है और यह जो फतवे जारी होते हैं कमलेश तिवारी की गर्दन साफ करना उसी का एक्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+