फॉर्च्यूनर की टक्कर से ऐसे पलट गई सवारियों से भरी बस, वीडियो में देखें

Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे स्थित टोल पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सवारियों से भरी एक डग्गामार बस को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सवारियों से भरी बस पलट गई। कई सवारियों को मामूली छोटें आईं, जिन्हे उपचार के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भीषण सड़क हादसा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

road accident caught on cctv camera

फॉर्च्यूनर के भी परखच्चे उड़े

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सहारनपुर की और से आ रही एक तक रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अचानक एक बस में भीषण टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते जहां बस पलट गई तो वहीं फॉर्च्यूनर के भी परखच्चे उड़ गए। गनीमत ये रही की इस हादसे में किसी को भी कोई ज्यादा चोट नहीं आई।

road accident caught on cctv camera

लोगों को आई मामूली चोटें

प्रत्यक्षदर्शी टोल मैनेजर हितेन्द्र सिंह ने बताया की इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, थोड़ी बहुत छोटें आई हैं। सभी अपने घर जा चुके है। यहां पर लोकल बस चलती है ये घलोली की और से आई थी और रोहना की तरफ जा रही थी। सड़क पार करते हुए पीछे से आ रही एक फॉर्चूनर कार से टक्कर हो गई, जिसकी वजह से बस पलट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+