महाराष्ट्र से अचानक बुढाना क्यों पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर ने बताई चिंताजनक बात

मुजफ्फरनगर। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपने पुश्तैनी घर मुजफ्फरनगर के बुढाना में हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र से बुढाना आए थे, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार की दोपहर नवाजुद्दीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपनी मां की सेहत को लेकर ट्वीट किया है। नवाज की मां की उम्र 71 साल का है। नवाजुद्दीन ने बताया कि हाल ही में हमारी बहन का कैंसर से निधन होने के बाद, मां की तबीयत काफी खराब है। वे राज्य सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं और होम क्वारंटाइन हैं।

भाई ने कहा- ईद मनाने नहीं, मां की तबीयत खराब थी इसल‍िए आए

भाई ने कहा- ईद मनाने नहीं, मां की तबीयत खराब थी इसल‍िए आए

इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स सिद्दीकी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी काफी बीमार थींं, इसलिए वह गांव गए हैं, ईद मनाने के लिए नहीं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नवाजुद्दीन ईद मनाने अपने घर पहुंचे हैं। शम्स सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बुढ़ाना आने के बारे में बताते हुए लिखा, "हाल ही हमारी बहन का कैंसर से निधन होने के बाद हमारी 71 वर्षीय मां की तबीयत काफी खराब है। इसलिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मां के साथ बुढ़ाना जाना पड़ा, ईद मनाने के लिए नहीं।"

कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया

कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते शुक्रवार को परिवार के साथ पुश्तैनी गांव बुढाना पहुंचे, जहां उनका पूरा चेकअप भी किया गया। हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके साथ आए बाकी सदस्यों का कोरोना टेस्ट नेगिटिव आया है। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेकर निजी वाहन के जरिए अपने गांव पहुंचे। नवाज और उनके परिवार के चार सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

होम क्वारंटाइन में है नवाज और उनका परिवार

होम क्वारंटाइन में है नवाज और उनका परिवार

मुजफ्फरनगर के एडिशनल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में महाराष्ट्र से बुढाना आए हैं। सभी के सैंपल लिए गए थे, रिपोर्ट निगेटिव आई थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक, नवाजुद्दीन और उनके परिवार के चार सदस्यों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+