एक्शन में यूपी पुलिस: 12 घंटे में चार मुठभेड़, एक लाख का इनामी आदेश ढेर, दूसरा बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 12 घंटे में चार मुठभेड़ करते हुए तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आदेश को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

Muzaffarnagar police killed one lakh rupee prize in encounter

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 मुजफ्फरनगर पुलिस और एसटीएफ मेरठ को एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आदेश की मीरापुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा गंगनहर पर कुतुबपुर झाल के पास पुलिस की आदेश और उसके साथी को घेर लिया। बदमाश ने अपने आप को घिरा देखा तो पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की फायरिंग में आदेश भौरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। घायल आदेश को लेकर पुलिस जानसठ सीएचसी पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ एसटीएफ ब्रजेश सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। मरने वाला बदमाश आदेश पुत्र ब्रह्म सिंह भौराखुर्द का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जिले में कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा था। उसका भाई हरीश भी कुख्यात बदमाश है और उस पर भी दो लाख रुपए का इनाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+