Muzaffarnagar: 8 महीने की गर्भवती थी अविवाहित बेटी, मां-बाप ने हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका
Muzaffarnagar Crime News: दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आई है। यहां माता-पिता ने अपनी अविवाहित बेटी के 8 महीने की गर्भवती होने पर गला घोटकर हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसलिए, दंपत्ति ने अपने बेटी की लाश को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।
हालांकि, ग्रामीणों को मां-बाप पर शक हो गया। इसके बाद गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मां-बाप से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ की। पहले तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दंपत्ति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मां-बाप की निशानदेही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को रतनपुरी के जंगल में काली नदी में फेद दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दंपत्ति से पूछताछ की, जिसके बाद दंपत्ति ने बेटी की हत्या कर नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।
सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि पूछताछ में लड़की के माता-पिता ने बताया कि मेरठ के मवाना के रहने वाले राहुल के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 1 साल पहले राहुल उसे भगा ले गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आठ माह पहले युवती को बरामद कर युवक को जेल भेजा था।
इस मामले में प्रेमी राहुल अभी तक जेल में है। बताया कि शनिवार को इस मामले में युवती की गवाही होनी थी और वह अपने प्रेमी के पक्ष में गवाही देना चाहती थी। इसलिए दंपती ने लोकलाज के भय से 8 महीने की प्रेग्नेंट बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस उन्हें साथ लेकर उस स्थान पर गई, जहां से बोरे में बांधकर शव फेंका गया था।
पुलिस ने ग्रामीणों-गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश शुरू की। लेकिन, शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद मेरठ से PAC के जवानों को वाटर बोट के साथ बुलाया गया। फिर शनिवार शाम 6 बजे मंडावली बांगर-भंदवाडा के जंगल की बीच स्थित काली नदी से शव बरामद कर लिया। शव एक बोरी में बंद था।












Click it and Unblock the Notifications