मुजफ्फरनगर: दारू पार्टी का वीडियो बना रहा था शख्स, कैमरे में कैद हो गई खुद की लाइव मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले हुई एक हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ट्यूबवेल पर दारू पार्टी के दौरान का है। बता दें कि दारू पार्टी के दौरान एक युवक ने देसी तमंचे से गोली चलाई, जो वीडियो बना रहे 19 वर्षीय प्रिंस को जा लगी। गोली लगने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी दीपक अभी फरार है।

Muzaffarnagar News: live murder Captured On Camera During Liquor Party

ये पूरी घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय प्रिंस 11वीं का छात्र है। प्रिंस का शव दो दिन पहले अपने खेत की ट्यूबवेल पड़ा मिला था। उसकी मौत सीने में गोली लगने से हुई थी। इस मामले में मृतक प्रिंस के पिता अजय ने मंसूरपुर निवासी रिश्तेदार दीपक व उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रिंस हत्याकांड का एक वीडियो वायरल हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्रिंस का मामा दीपक व उसका साथी आमने-सामने बैठकर शराब पीते दिख रहे हैं। जबकि प्रिंस मोबाइल फोन से दारू पार्टी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान दीपक को उसका साथी तमंचा देता है, जिसे चेक करने के लिए दीपक उसे लोड करने के बाद हाथ पीछे कर गोली चला देता है। यह गोली चंद कदमों की दूरी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे प्रिंस के सीने में लगती है और वह लहूलुहान होकर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

इस दौरान प्रिंस का मोबाइल फोन भी वहीं गिर गया। फोन में करीब नौ मिनट तक वीडियो बनती रहती है। वायरल वीडियो को फिलहाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिसे हत्यारोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत माना जा रहा है। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो प्रिंस हत्याकांड का बताया जा रहा है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दीपक के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+