मुजफ्फरनगर: पुलवामा हमले पर बीएसए के विवादित कमेंट पर बवाल, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Muzaffarnagar news, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव अपने विवादित कमेंट को लेकर बुरे फंस गए हैं। दरअसल, बीएसए ने पुलवामा में हुए हमले को लेकर व्हॉट्सएप ग्रुप पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जो लोगों के गले नहीं उतरी। इसके बाद बीएसए के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई। शहर में कई जगह हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में एडीएम अमित कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने बीएसए के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

बता दें कि रविवार को मुजफ्फरनगर के बीएसए दिनेश यादव ने पीईएस एसोसिएशन के एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर एक एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि जवानों पर अटैक कराया गया है, हुआ नहीं है। बीएसए कि इस पोस्ट में इन शब्दों के मायने कुछ और ही निकले और इससे नगरवासियों में नाराजगी है और उसी नाराजगी की देन है कि सुबह से मुजफ्फरनगर में बीएसए की विवादित पोस्ट पर बखेड़ा खड़ा हो गया है।

किस पोस्ट पर किया कमेंट

किस पोस्ट पर किया कमेंट

दरअसल, पीईएस एसोसिएशन नाम के ग्रुप में एक सदस्य ने पोस्ट किया कि "कृपया हमारी एसोसिएशन भी कम से काम एक दिन का वेतन शहीदों के परिवार को समर्पित करें, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य ग्रुप सदस्य ने सहमति देते हुए लिखा, ''बिल्कुल सही, कोई एक बैंक खाता नंबर ग्रुप में डाल दिया जाए, जिसमे हम लोग कम से कम एक दिन का वेतन या स्वेच्छा से इससे अधिक धनराशि उस खाते में डाल सकें।"

जवानों पर कराया गया है, हुआ नहीं

जवानों पर कराया गया है, हुआ नहीं

इस सुझाव के बाद मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव आग बबूला हो गए और उन्होंने रिएक्शन देते हुए लिखा, ''आप जैसे लोग रूम के अंदर रहकर बोलते हैं, हिम्मत हो तो गलत को गलत बोलकर दिखाओ, व्हॉट्सएप पर उपदेश सबको अच्छे लगते हैं, दम हो तो बाहर निकलो। जवानों पर अटैक कराया गया है, हुआ नही हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+