मर्डर की धमकी मिलने के बाद भी लौट आया प्रेमी, लड़की के भाइयों ने मार दी गोली
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा दिनदहाड़े एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका के भाइयों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश चल रही है लेकिन अभी तक कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थानक्षेत्र के ग्राम बलीपुरा का है। जहां गांव बलीपुरा निवासी युवक कुलदीप का अपनी ही बिरादरी की पड़ोस में रहने वाली युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका युवती पक्ष के लोग विरोध करते थे। इसके बावजूद युवती लगातार प्रेमी से मिलती रहती थी। युवती के भाई ने एक माह पूर्व प्रेमी युवक को हत्या करने की धमकी दी थी जिसके बाद प्रेमी युवक कुलदीप कुछ दिन के लिए बाहर चला गया था।
पांच दिन पूर्व ही प्रेमी युवक गांव लौटा था और प्रेमिका पक्ष के युवकों ने प्रेमी युवक की पिटाई भी की थी तथा गांव में रहने पर हत्या करने की धमकी दी थी। शुक्रवार को प्रेमी युवक कुलदीप अपने घर से शैम्पू लेने दुकान पर जा रहा था तभी रास्ते में प्रेमिका के भाई मनीष व परिवार के गुरदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोककर प्रेमी युवक कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना के बाद सीओ जानसठ सोमेन्द्र नेगी,मीरापुर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाकर दबिश शुरू हो गई हैं लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका है।












Click it and Unblock the Notifications