Kanwar Yatra 2024: हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर मुस्लिम न रखें अपनी दुकान का नाम, बोले यूपी के मंत्री
Kanwar Yatra 2024: सावन महीने में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कावड़ शिविर संचालकों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिले के अधिकारियों के साथ ही शिविर संचालक और अन्य लोग शामिल रहे। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कावड़ मेले के दौरान मुस्लिम लोग अपनी दुकानों का नाम हिंदी देवी देवताओं के नाम पर ना रखें।

उन्होंने इसके साथ ही यह भी तर्क दिया कि हिंदू देवी देवताओं के नाम पर मुस्लिम समाज के लोग अपनी दुकान का नाम रख देते हैं। उसके बाद कावड़ यात्रा लेकर निकलने वाले भक्त उनकी दुकान पर चाय नाश्ता कर लेते हैं।
चाय नाश्ता करने के बाद उन्हें पता चलता है कि यह दुकान हिंदू नहीं बल्कि किसी मुस्लिम का है उसके बाद विवाद हो जाता है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी दुकानों का नाम हिंदू देवी देवताओं के नाम पर न रखें।
सुरक्षा के लिए तैनात हो पर्याप्त पुलिस बल
कावड़ यात्रा को लेकर सरकार काफी सख्त है। यही कारण है कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी लगातार संवेदनशील जनपदों में बैठक कर रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं। अभी हाल ही में डीजीपी ने कहा था कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए।
उन्होंने अभी कहा था कि कांवड़ यात्रा के मार्गों की पहले से ही जांच कर ली जाए। मिश्रित आबादी वाले और हॉटस्पॉट पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तनाती की जाए। इसके अलावा यह अभी निर्देश दिया कि शरारती तत्वों को नजर रखी जाए तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।












Click it and Unblock the Notifications