सरकारी बैठकों में चाय-नाश्ते की जगह परोसा जाएगा गुड़, डीएम का आदेश
मुजफ्फरनगर। यूपी में मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कुछ दिन पूर्व निर्देश दिये थे कि सभी सरकारी विभागों की होने वाली सभाओ में एक जून से चाय और नाश्ते की जगह गुड़ परोसा जायेगा। इसी क्रम में जिला पंचायत सभागार में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत हुई सभा में गुड़ परोसा गया। जनपद मुजफ्फरनगर में एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी है जहां से देश-विदेश में गुड़ का निर्यात किया जाता है। सरकार की इस पहल से गुड़ को ख्याति प्राप्त होगी।

सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशासन की और से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अधिकारियों और अध्यापकों सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर चाय और नाश्ते की जगह सभागार में मौजूद सभी लोगों के समक्ष गुड़ परोसा गया। गौरतलब है कि योगी सरकार सभी जनपदों के बंद होने के कगार पर पहुंचे पुराने व्यापारों को पुनर्जीवित करने के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बढ़ावा दे रही है।

मुज़फ्फरनगर जनपद के गुड़ के व्यापार को बढाने के लिए तीन दिवसीय गुड़ महोत्सव का आयोजन भी किया गया था। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सर्व शिक्षा अभियान शुरू किया गया है जिसमें प्रदेश का प्रत्येक बच्चा जिसकी पढाई की आयु पूरी हो चुकी है और वह स्कूल में नहीं जा रहा है, वो स्कूल जाये ऐसा अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications