मुजफ्फरनगर: पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश, दर्ज थे 24 आपराधिक मुकदमे
Muzaffarnagar

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की
दरअसल, नगर कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना मोड़ पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बुढ़ाना की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा किया। भागते हुए बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए जंगलों की तरफ भागे, जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

बदमाश पर था 50 हजार रुपए का इनाम
बदमाश की पहचान 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश आस मौहम्मद आशू उर्फ लंबू के रूप में हुई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी तस्लीम भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल बदमाश का एक अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश के लिए घंटों तक जंगलों में कॉम्बिंग की गई। बदमाश के कब्जे से दो पिस्टल और एक बाइक भी बरामद हुई है। वहीं, पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल बदमाश आस मौहम्मद आशू उर्फ लंबू को मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश आस मौहम्मद आशू उर्फ लंबू पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं।

एक साल से फरार था लंबू
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश पर पिछले साल अप्रैल में ईनाम घोषित हुआ था और तभी से यह फरार चल रहा था। मौके से एक मोटरसाइकल और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। लंबू बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश था। उसपर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह जनपद मेरठ के सरधना का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications