सीएम योगी ने भगवान हनुमान की प्रतिमा पर चढ़ाया 2.5 किलो का स्वर्ण मुकुट
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में भगवान हनुमान की 75 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए और ढाई किलो सोने का मुकुट चढ़ाया। सीएम योगी यहां शिक्षाऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पहुंचे थे। सीएम ने इलाके में दस करोड़ रुपए की लागत से कई विकास योजनाओं की आधारशिला भी रखी।

सभा को किया संबोधित
शुक्रताल में गंगा नदी के किनारे हनुमान जी की 75 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लगभग दो घंटे तक मुजफ्फरनगर में रहे। उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों तीर्थ स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
'हनुमान' पर बयान पर खड़ा हुआ था विवाद
बता दें, पिछले साल पहले राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले एक रैली में सीएम योगी ने भगवान हनुमान को दलित बताया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। वहीं, सीएम अब लगातार हनुमान मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। रविवार को शुक्रताल में गंगा नदी के किनारे भगवान हनुमान की 75 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद भगवान हनुमान को ढाई किलो का मुकुट चढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications