बीजेपी MLA विक्रम सैनी ने दिया विवादित बयान, बोले- मुलायम सिंह से बड़ा आतंकी कौन!

मुजफ्फरनगर। अपने बेतुके बयान और बड़बोलेपन के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर विवादों में है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक कार्यक्रम में दिए अपने संबोधन में मुलायम सिंह को आतंकी बताया। इसी संबोधन में विक्रम सैनी ने एक पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर पूर्व सांसद मुनव्वर हसन को ठिकाने लगवाने का गंभीर आरोप भी लगा दिया।

Recommended Video

      बीजेपी MLA विक्रम सैनी ने दिया विवादित बयान, बोले- मुलायम सिंह से बड़ा आतंकी कौन!
      BJP MLA Vikram Saini criticized Mulayam Singh Yadav

      खतौली में एक बैंक्वेट हॉल में एमएलसी स्नातक चुनाव में शिक्षकों को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी पैसों के पीछे नहीं भागती, मुझ जैसे गरीब को भी टिकट दे दिया। लेकिन सपा-बसपा कभी ऐसा नहीं करती।

      भाजपा विधायक ने कहा कि पूर्व सांसद मुनव्वर हसन का आज तक पता नहीं चला। विक्रम सैनी ने कहा कि मुनव्वर हसन और उसके ड्राइवर का आज तक कोई पता नहीं चला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर मुनव्वर को ठिकाने लगवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। तो वहीं, सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के किसानों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार किए जाने वाले बयान का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

      उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में कार सेवकों पर गोली चलवाई, रामपुर तिराहे पर लोगों पर गोली चलवाई और महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनसे बड़ा आतंकवादी कौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद को खत्म कर रही है और भाजपा सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है, वो चाहती है कि कोरोना काल है ऐसे में किसान आंदोलन न करे।

      कुछ गलत नहीं कहा
      खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है, जो चर्चाओं में है, सबकी जुबान पर है और सब जानते है, वो ही मैने कहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+