वंदे मातरम पर बोले विक्रम सैनी, मुझे मंत्रालय दे दो, मैं देशद्रोहियों को बम से उड़ा दूंगा'
Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। देश में वंदे मातरम का विरोध करने वाले लोगों को भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी ने देश द्रोही करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानून बनाना चाहिए, जो देश के खिलाफ बोलते है। उन्होंने कहा कि ये मेरे निजी विचार है कि, 'मुझे मंत्रालय सौंप दीजिए, देशद्रोहियों को बम से उड़ा दूंगा'।

दरअसल रामपुर तिराहा पर 151 फुट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में गुरुवार को खतौली विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से मोदी की सरकार बनी है तब से वंदे मातरम, भारत माता की जय देश-विदेशों में भी बोले जाने लगी है। कुछ लोग भारत में रहते हैं, यहां का खाते हैं, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हैं, मगर भारत माता की जय बोलने से परहेज करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को देश छोड़ने की हिदायत देते हुए कहा कि इनके बाहर जाने की टिकट की धनराशि वह अपने मानदेय से कटवा देंगे।
मध्य प्रदेश में आप ने देख लिया वंदे मातरम पर बैन लगा दिया, ऐसी उनकी मानसिकता है हम तो देश भक्त हैं ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ये मेरे निजी विचार है कि जो देशद्रोही है, जो कहते हैं, हमें यहां खतरा है, हम यहां सुरक्षित नहीं हैं, उन लोगों के खिलाफ सरकार कानून बनाए। ऐसे लोगों के लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए। बम फोड़ने वाले बयान पर कहा कि ये मेरी आम भाषा है, मेरे गांव की भाषा है। मुझे अगर सरकार मंत्रालय दे दे तो मैं इनके पीछे बम रख रख कर फोड़ दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications