अनिल कुमार अमरोही की कलम सेः भाजपा में ही योगी के खिलाफ विरोधी सुरों से होगा पत्ता साफ!
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा की अंदरूनी खींचतान से भाजपा की खुद फजीहत हो रही है। उपचुनावों में हार सामना करने के बाद लगता है भाजपा को अपनी गलती का अहसास होने लगा है। तभी तो भाजपा में ही योगी आदित्यनाथ खिलाफ अब विरोधी सुर पनप रहे हैं। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ भाजपा पार्टी का चेहरा नहीं हैं। अगले साल होने वाले चुनावों में पार्टी योगी आदित्यनाथ को अलग रखेगी।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मीडिया को बताया है कि वह योगी की भड़काऊ शैली से सहमत नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में मोदी ने कहा है कि इस बार पार्टी मुस्लिम समुदाय को ज्यादा तादाद में प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। सुशील कुमार मोदी के इस तरह के रुख के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी का पत्ता साफ किया जा सकता है। अभी नहीं तो अगली बार यूपी विधानसभा चुनावों तक।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी के यूपी सूबे के कद्दावर नेता वरुण गांधी ने योगी आदित्यनाथ का विरोध खुले तौर पर कर दिया है। उन्होंने पार्टी की महत्वर्ण जिम्मेदारी योगी को देने का कड़ा विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications