बार-बार बोलता था आई लव यू, शादीशुदा महिला ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट
Mumbai news, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के डोंबिवली इलाके में एकतरफा प्यार के चलते युवक से परेशान होकर एक शादिशुदा महिला ने अपने दोस्तों की मदद से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह घटना डोंबिवली के नांदिवली इलाके की है। पुलिस ने महिला सहित दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल युवक का निजी हॉस्पिटल में इलाज शुरू है।

पुरानी डोंबिवली इलाके में रहनेवाले 30 वर्षीय युवक आरोपी विवाहित महिला से एकतरफा प्यार करता था। वह हमेशा महिला को परेशान किया करता था। युवक की रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर दोस्तों की मदद से युवक को बेरहमी से पीटा और युवक का गुप्तांग काट दिया। इस मामले में मानपाडा पुलिस ने विवाहित महिला, प्रतीक कनोजिया और तेजस म्हात्रे को गिरफ्तार किया गया है।
युवक रोजाना महिला को प्रपोज किया करता था। हमेशा महिला का पीछा किया करता था। जिससे महिला काफी परेशान हो गई थी। 15 दिनों पहले ही युवक ने महिला के पति को अपने दिल की बात बतायी थी। जिसके चलते पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था। आखिरकार परेशान होकर महिला ने युवक को धोखे से नांदिवली स्थित एक मैदान में बुलाया। अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की और गुप्तांग काट दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।












Click it and Unblock the Notifications