मुंबई एयरपोर्ट पर चैकिंग के नाम पर उतरवाई महिला की जींस
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक शर्मसार कर देने वाली घटना हुई हैं। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने चैकिंग के नाम पर महिला की पैंट उतरवा दी। 24 वर्षीय पैसेंजर ने ट्विटर पर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है। राजनेताओं नहीं अब शहरों के नाम पर होगा एयरपोर्ट का नाम!

अंग्रेजी अखबार 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक महिला विकलांग थी, जिनका एक पैर प्रॉस्थेटिक लैग हैं।महिला जब मुंबई से बैंगलुरु की फ्लाइट लेने गई तो सुरक्षा में लगे एक अधिकारी ने उससे अपनी प्रॉस्थेटिक लैग दिखाने के लिए अपनी पैंट के बटन खोलने के लिए कहा। महिला का नाम अंतारा टेलांग है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए सोशल मीडिया के मंच पर अपनी बात रखी।
महिला ने लिखा कि अधिकारियों ने चैकिंग के नाम पर उनकी पैंट उतरवा दी और उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह जबरदस्ती का फैसला था, जो उसे लेना पड़ा, क्योंकि अधिकारियों ने इसे अनिवार्य सिक्योरिटी चैक बताया था। जब ये बात सुरक्षा अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र महिला अधिकारी ने मैटल डिटेक्टर से संकेत मिलने के बाद पैसेंजर को ऐसा करने के लिए कहा गया।












Click it and Unblock the Notifications