शिवसेना के कौन-कौन से विधायक बनेंगे मंत्री?

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शिवसेना के महाराष्ट्र में भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि सुभाष देसाई, दिवाकर राउत और एकनाथ शिंदे को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। ये सभी शिव सेना के पुराने नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह 6 दिसंबर को होना है। मंत्रियों के विभागों को लेकर फैसला पूरी तरह से मुख्य मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस पर निर्भर करेगा।

Who will get ministerial berth in Maharashtra?

शपथ ग्रहण में नहीं रहेंगे पीएम

इस बीच, कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल नहीं हो पाएंगे। उस दिन वे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे। जानकारों का कहना है कि संजय राठौर (विदर्भ), संजय सिरसात (मराठवाड़ा) और कांग्रेस के नारायण राणे को हराने वाले वैभव नाइक को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। मुंबई से सुनील प्रभु और संजय पोटनिस को राज्यमंत्री का दर्जा मिल सकता है। नीलम गोरहे को भी मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।

अब काम कर सकेंगे सीएम

दरअसल बीजेपी और शिवसेना चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। अब माना जा रहा है कि सीएम देवेंद्र फड़णवीस अपना कामकाज बेहतर तरीके से कर सकेंगे। बताते चले कि भाजपा-शिवसेना में विधानसभा चुनावों के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद हो गए थे। चुनावों के बाद भी बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी तो बनीं, लेकिन बहुमत से दूर रही। वहीं शिवसेना राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी बनी और उसने बातचीत विफल होने के बाद विपक्ष में बैठना तय किया।

कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा

अब राज्य में कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी दल होने का दर्जा मिल जाएगा। कांग्रेस अभी 42 विधायकों के साथ राज्य में तीसरी बड़ी पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+