मुंबई के कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स पर फोटोग्राफी का जुनून
हफ्ते के छह दिन काम करने के बाद छुट्टी पर आप क्या करते हैं? लटके हुए काम? मित्रों से मिलना? या घर के काम जो बचे हुए हैं? हो सकता है आप तमाम कार्यों में व्यस्त होने की वजह से अपने शौक को भूल जाते होंगे, लेकिन अगर आप मुंबई में कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करने वाले फोटोग्राफी के इन शौकीनों के काम को देखेंगे, तो दांतों तले उंगलियां चबा बैठेंगे। तस्वीरें आप ट्रूपिक्सर्स डॉट कॉम (truepixers.com) पर देख सकते हैं।
जी हां मुंबई की व्यस्ततम लाइफ से घिरे हुए एक बड़ी कंपनी में काम करने वाले इन दर्जन भर लोगों पर एक नजर डालिये। ये वो लोग हैं जो प्रोफेशनल फोटोग्राफर तो नहीं, लेकिन इनकी खींची हुई तस्वीरें देख आपको जरूर महसूस होगा कि हो न हो इनके खून में ही फोटोग्राफी बसी हुई है। खास बात यह है कि शौकिया तौर पर फोटो खींचने वाली इस टीम के सदस्य अपने तस्वीरों से कोई कमाई नहीं करते।
कौन हैं ये लोग- रजीब सिन्हारे, सुदेश सालियान, अच्युता मिश्रा, मैनक चौधरी, सौमेंद्र मुक्तोपाध्याय, पुनीत दुबे, अभिमन्यु मैत्रा, बिपलाब मुखजीर्, कौस्तव घोष, तनुश्री दास, सोमाली रॉय, अभिषेक मुखजीर्, दिया मुखर्जी, मोनीश रोडे, अनीश भंडारी और आसिफ शेख। इनमें से लगभग सभी रिलायंस की अलग-अलग यूनिट में कार्यरत हैं। जिन्हें हफ्ते में एक ही दिन मिलता है फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने के लिये।
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल इन तस्वीरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस साल मुंबई में आयोजित फोटो एक्जिबिशन में बॉलीवुड के फोटोग्राफर तमग्ना घोष ने शिरकत की। तमग्ना ने लंच बॉक्स, हीरोइन, शाहिद, काई पो चे, घनचक्कर समेत कई फिल्में की हैं।
वनइंडिया से बातचीत में सौमेंद्र मुक्तोपाध्याय ने बताया कि उनकी टीम का फोकस एक्सक्लूसिव फोटोग्राफी पर है। भविष्य में मुंबई की सड़कों पर बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेगा, जिसे स्ट्रीट फोटोग्राफी नाम दिया गया है। यही नहीं आगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आप यहां अलग अंदाज में देख सकेंगे। ट्रूपिक्सर्स उन सभी लोगों के लिये बनी है, जिन्हें फोटोग्राफी से प्यार है।

ट्रूपिक्सर्स पर तस्वीरें
इस वेबसाइट पर आप एक से एक बेहतरीन तस्वीरें देख सकते हैं, जो कि प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स की नहीं।

टीम के सदस्य
ट्रूपिक्सर्स टीम के प्रेसिडेंट सौमेंद्र के अनुसार कोई भी व्यक्ति जो फोटोग्राफी का शौक रखता है वो इसका सदस्य बन सकता है।

हर साल होती प्रदर्शनी
इस टीम के हुनर को दर्शाने के लिये हर साल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

सदस्य बनने के फायदे
इस टीम के सदस्य बनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप उनसे जुड़ कर फोटोग्राफी की कई बारीकियां सीख सकते हैं।

ऑनलाइन कम्युनिटी
ट्रूपिक्सर्स पर ऑनलाइन कम्युनिटी है, जो फोटोग्राफी पर टूटोरियल कोर्स मुहैया कराती है।

नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन
खास बात यह है कि यह टीम अपने इस काम से किसी कमाई नहीं करती। यह पूरी तरह नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है।

फोटोग्राफी के विभिन्न आयाम
ट्रूपिक्सर्स का फोकस फोटोग्राफी के विभिन्न आयामों पर होता है।

बहुत कुछ सीख सकते हैं
यदि आप इस टीम से जुड़ते हैं, तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications