महाराष्ट्र: डीप्टी सीएम बोले, हमारे पास वैक्सीन की कमी, मुंबई की मेयर ने लोगों से की ये अपील

आज से भारत में 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण की शुरुआत हुई। ऐसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने राज्य में वैक्सीन की कमी की बात कही है।

मुंबई, 1 मई। आज से भारत में 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण की शुरुआत हुई। ऐसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने राज्य में वैक्सीन की कमी की बात कही है। एनसीपी नेता ने कहा, 'हमने आज टीकाकरण को लेकर बड़ी योजना बनाई थी, लेकिन हमें केवल 3 लाख वैक्सीन ही प्राप्त हो सकी हैं, जिनमें से 20 हजार वैक्सीन पुणे को भिजवा दी गई हैं। आज हमारे पर 45 या इससे अधिक उम्र के नागरिकों को वैक्सीन लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं हैं। इसलिए पुणे में अगले 2 दिनों के लिए टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे।'

Recommended Video

    Coronavirus: Mumbai की मेयर Kishori Pednekar ने की घर से बाहर ना निकलने की अपील | वनइंडिया हिंदी
    Ajit Pawar

    उन्होंने आगे कहा कि हम जितना संभव हो सकेगा, ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन खरीदेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की पहली लहर में भारत सरकार पर काफी दबाव बढ़ गया है, क्योंकि महाराष्ट्र में भारी मात्रा में कोरोना के केस सामने आए थे, लेकिन अब अन्य राज्य भी कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। कई राज्य ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सामानों की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: सीतापुर जेल में बंद आजम खान की रिपोर्ट आई कोरोना संक्रमित, 13 और कैदी निकले पॉजिटिव

    वहीं मुंबई की मेयर ने लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि, 'मेरी लोगों से हाथ जोड़कर अपील है कि मास्क पहनें और वह भी डबल मास्क। आप लोगों से प्रार्थना है कि अकारण अपने घरों से बाहर न निकलें।' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कोविन ऐप पर वैक्सीन के लिए रजिस्टर करा चुक हैं और जिन्हें वैक्सीन लगवाने का मेसेज आ चुका है वह टीकाकरण केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाएं और यदि आपने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रर नहीं किया है और न हीं आपको मेसेज आया है तो टीकाकरण केंद्रों पर न जाएं।'

    मेयर किशोरी पेडनेकर ने आगे कहा कि पहले 45-60 की उम्र के उन नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें दूसरी डोज नहीं लगी है। वहीं 18 से 44 साल की उम्र के उन्हीं लोगों को वैक्सीन लगेगी जिन्होंने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। जैसे-2 वैक्सीन केंद्रों को वैक्सीन मिलती जाएगी, लोगों को वैक्सीन लगती रहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 66,159 मामले सामने आए। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 6,64,683 सक्रिय मामले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+