मोदी लहर है तो इतनी रैलियां काहे कोः उद्धव

मुंबई। अगर मोदी लहर है तो पीएम नरेंद्र मोदी की इतनी रैली किसलिए की जा रही हैं। यह बात हमने नहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कही है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर सीधा वार करते हुए कहा कि मोदी लहर तो मोदी नाम पर इतनी रैलियां क्यों की जा रही हैं। भाजपा को अगर मोदी लहर पर इतना भरोसा होता तो पीएम मोदी को रैलियां करने की जरूरत नहीं पड़ती।

uddhav-thackeray

ठाकरे ने कहा कि भाजपा को मोदी लहर पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से ऐसे संकेत आए हैं कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी खुद रैलियां करेंगे। लोगों को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा के प्रभारी राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को यह कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से लेकर 13 अक्टूबर के बीच 22-24 चुनावी रैलियां करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि मोदी लहर कुछ नहीं है। अगर मोदी लहर होती तो वह मोदी को राज्य में इतनी रैलियों में संबोधित करने के लिए बुलाते ही नहीं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को संबोधित करेंगे।

शिवसेना अध्यक्ष ने अपने निवास पर उनसे मिलने आए महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। इस दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+