शिवसेना जीत गई तो खैर नहीं...ऐसे खोलेगी घोटाले
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए मैदान में भाजपा और कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर शिवसेना की सरकार आती है तो घोटाले खोलेगी। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री पृत्वीराज चव्हाण की ओर से बिल्डर की फाइलों को जल्दबाजी में दी गई मंजूरी की जांच कराएंगे।

शिवसेना के प्रमुख ठाकरे ने कहा कि वह घोटाला करने वालों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सिंचाई घोटाले में जांच कराएंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि हम तो कभी कांग्रेस और एनसीपी के अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब वे एक दूसरे पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
उन्होंने अजित पवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह आरटीआई दाखिल करेंगे। फिर वही दस्तावेज उन्हें प्राप्त होंगे जिन पर उनके मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के हस्ताक्षर हैं। जिसके बाद ठीक वैसे ही वह जेल में जाएंगेे जैसे आज जयललिता गई हैं। उनके साथ वही होगा जैसा जया के साथ हुआ।
उन्होंने कहा कि वोट मिलने से सत्ता में आने के बाद मैं सच्चाई सामने लाउंगा। इन सभी की फाइलें खोलूंगा।
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र से गुजराती पहले ही चले गए होते। वर्ष 1992 में शिवसेना थी जिन्होंने गुजरातियों को महाराष्ट्र में ठहरने दिया। अगर शिवसेना नहीं होती तो गुजराती तो महाराष्ट्र से कभी के चले गए होते।












Click it and Unblock the Notifications