ट्विंकल खन्ना ने की विद्या बालन और ऋतिक रोशन की तारीफ, जानिए वजह

मुंबई, मई 12। बॉलीवुड एक्ट्रेस और लेखक ट्विंकल खन्ना ने अपने पड़ोसी ऋतिक रोशन और विद्या बालन को कोविड रिलीफ में मदद करने के लिए शुक्रिया कहा है। ट्विंकल खन्ना ने दोनों सेलिब्रिटी की तारीफ भी की है। ट्विंकल खन्ना ने ऋतिक के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "आगे बढ़कर पड़ोसी की सहायता, कोरोना महामारी में कई प्रकार से मेरा पड़ोसी सहायता कर रहा है। ऋतिक रोशन के लिए जोरदार तालियां।" ट्विंकल खन्ना ने हालांकि अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया है कि आखिर ऋतिक ने किस तरह से कोरोना रिलीफ में मदद दी है। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने ऋतिक रोशन की एक फोटो भी शेयर की है।

Twinkle khanna

विद्या के लिए ट्विंकल खन्ना ने क्या लिखा?

वहीं विद्या बालन की भी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा है, "धन्यवाद @balanvidya! एक महिला जिसमें अपार प्रतिभा और एक बड़ा दिल है, जो चुपचाप ही जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन ने ट्विंकल के साथ मिलकर सार्वजनिक अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की सुविधा मुहैया करवाई है, जिनकी इस वक़्त बेहद जरूरत है।" पिछले महीने, ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर ये बताया था कि उन्होंने और उनके पति ने मिलकर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं।

ऋतिक के इस विचारशील जेस्चर ने न केवल ट्विंकल की प्रशंसा प्राप्त की है बल्कि आम जनता का भी दिल जीत लिया है। जब भी जरूरतमंदों की मदद करने की बात आती है तो अभिनेता हमेशा आगे रहे हैं, ख़ासकर इस महामारी के दौरान जहाँ वह मदद करने की हर संभव कोशिश कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+