टीवी एक्ट्रेस पूनम प्रीत के साथ छेड़खानी, कॉमेडियन ने की KISS करने की कोशिश

मुंबई। टीवी सीरियल बालिका वधु की प्रत्युषा बनर्जी के साथ छेड़छा़ड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक और टीवी एक्ट्रेस ने छेड़खानी होने की बात कह कर सनसनी फैला दी है। टीवी सीरियल एक हसीना थी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूनम प्रीत ने कॉमेडियन राजा सागू पर छेड़छाड़ कर आरोप लगाया है। पूनम ने सागू पर KISS करने की कोशिश किए जाने का इल्जाम लगाया है।

TV actress Poonam Preet molested by comedian Raja Sagoo
पूनम ने बताया कि एक शो के दौरान राज मेरी मैनेजर से मिले। हम एक ही साथ कुछ खाए और फिर कसीनो गए। मेरी मैनेजर कसीनो एंजॉय कर रही थी। कुछ देर बाद जब मैं वहां से जाने लगी तो राजा ने मुझे कमरे तक साथ चलने को कहा।

हम लॉबी में साथ चल रहे थे कि तभी अचानक उसने मुझे अपनी तरफ खींचा और मुझे किस करने की कोशिश की। वहीं राजा ने इस पूरे मामले को गलत बताते हुए कहा है कि मैं सभी से मेरे हंसी-मजाक के अंदाज में ही बात करता हूं। क्यों यह लड़की पब्लिसिटी पाने के लिए मुझे निशाना बना रही है? मेरी एक प्यारी सी पत्नी और बेटी है, और मैं पापा बनने वाला हूं। मैं इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहता। उल्लेखनीय है कि पूनम सीरियल 'एक हसीना थी' में कंगना गोयनका के किरदार में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+