ठाणे: 2000 की नई करेंसी में 1 करोड़ रुपए के साथ तीन बिजनेसमेन हिरासत में

नोटबंदी के बाद काले धन को सफेद करने का धंधा देश में चल रहा है। रोज लाखों रुपए की नई करेंसी पकड़ी जा रही हैं।

ठाणे। नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि इससे काला धन रखनेवालों पर लगाम लगेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। काले धन को सफेद करने का धंधा देश में चल रहा है।

रोज नई करेंसी के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला ठाणे का है, जहां क्राइम ब्रांच ने तीन बिजनेसमेन को 1.04 करोड़ रुपए की नई करेंसी के साथ एरेस्ट कर लिया है।

thane arrest new currency

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ग्राहक बनकर गए

ठाणे में जिन तीन बिजनेसमेन को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है उनके पास से मिले 1.04 करोड़ रुपए, 2000 की नई करेंसी में हैं।

इस बारे में डिप्यूटी कमिश्नर पराग मानरे ने कहा है कि तीनों बिजनेसमेन बोरिवली के हैं और उनके पास पुलिस अधिकारी कस्टमर बनकर गए। तीनों बिजनेसमेन से पुलिस की पूछताछ जारी है।

लगातार बरामद हो रहे करोड़ों रुपए के नए नोट

सोमवार को राजस्थान में छापेमारी कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और क्राइम ब्रांच ने लगभग 2 करोड़ रुपए की नई करेंसी जब्त की थी। इसी दिन गुवाहाटी में एक बिजनेसमेन के घर से 1.5 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद हुए।

5.70 करोड़ रुपए के नए नोट रखने वाले नेता गिरफ्तार

कर्नाटक के जेडीएस नेता के सी वीरेंद्र को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। उनके बाथरूम के तहखाने में 2000 रुपए की नई करेंसी में लगभग 5.70 करोड़ रुपए, 28 किलो सोना और 4 किलो सोने के जेवर मिले थे। चार बैंक अधिकारियों की मदद से उनके काले धन को सफेद किया गया था।

काले धन को सफेद करने में नेता कर रहे दलाली

एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है कि पुरानी करेंसी को नई से बदलने के लिए अब नेता दलाली कर रहे हैं। वे 30-40 परसेंट कमीशन लेकर करोड़ों रुपए के पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का धंधा पार्टी ऑफिसों में बैठकर चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+