Please Help! गायकवाड परिवार को चाहिये आपकी मदद!
बेंगलुरु। जी हां महाराष्ट्र के मिरज में रहने वाले गायकवाड परिवार को आपकी मदद चाहिये। मदद है उनके पिता जनार्दन दशरथ गायकवाड को खोजने में, जो गत 12 दिसम्बर से लापता हैं। इस तस्वीर को ध्यान से देखें, यदि आपने इन्हें कहीं भी देखा हो तो कृपया नीचे दिये गये नंबर पर कॉल करें। यदि नहीं जानते हैं तो इस खबर को ट्विटर या फेसबुक पर शेयर कर उनकी मदद करें।

दशरथ गायकवाड के भतीजे प्रथमेश के अनुसार दशरथ अपने बेटे किशोर गायकवाड और अपनी बहन के साथ 12 दिसम्बर को रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस (16590) से मिराज से बेंगलुरु जा रहे थे। तीनों को अलग-अलग डिब्बों में बर्थ एलॉट हुई थी। चुंकि पिता की बर्थ अलग डिब्बे में थी, इसलिये किशोर बार-बार जाकर देखते और उनका हाल ले रहे थे। वे सही सलामत सफर कर रहे थे। लेकिन लोंडा जंक्शन पर जब वे अपने पिता की बर्थ पर गये तो देखा वे वहां नहीं थे।
काफी खोज-बीन के बाद जब वे नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया और फिर बेंगलुरु रूरल रेलवे स्टेशन पर प्राथमिकी (FIR No. 0217/2015) दर्ज करायी।
जिस वक्त दशरथ गायकवाड लापता हुए उस वक्त वे गुलाबी रंग की शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहने थे। उनका रंग गेहुंआ है और मध्यम कद के हैं। उम्र 58 वर्ष है।
यदि आपको उनके बारे में कोई भी सूचना मिले तो कृपया +91-7259936481/+91-7259992970 नंबरों पर सूचना दें।












Click it and Unblock the Notifications