टीबी से तंग आई महिला ने बेटी को मारा फिर खुद भी लगा ली फांसी
टीबी की बीमारी से परेशान मां ने बेटी को मारा फिर लगा ली फांसी
मुंबई। मुंबई के बदलापुर में 31 साल की एक महिला ने बेटी की जान लेने के बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। मामला सोमवार शाम का है। जांच में सामने आया है कि महिला और उसकी बेटी को टीबी है और वो इसी बात को लेकर परेशान थी। जिसके चलते उसने छह साल की बेटी को मारने का बाद खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि शमल महेश काले नाम की 31 साल की महिला ने इश्वरी नाम की अपनी बेटी को मारने बाद आत्महत्या की। दोनों को ही टीबी था और इसको लेकर वो परेशान थी। बेटी को टीबी की बात सामने आने के बाद शमल डिप्रेशन में थी।
शमल के पति ने बताया कि सोमवार शाम को 7:30 बजे वो डॉक्टर के पास से घर लौटी थी। बाद में जब उसका पति आया तो बेटी और पत्नी को मृत पाया। इसके बाद उसने पड़ोसियों और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications