महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में शोर वही खिलाड़ी क्रिकेट के नहीं राजनीति से हैं खिलाड़ी

मुंबई। महाराष्ट्र के वानखेड़े स्टेडियम में भले ही शोर बिलकुल वैसा ही हो रहा है जैसे किसी छक्के और चौके पर होता है। लेकिन इस बार खिलाड़ी क्रिकेट से नहीं हैं दरअसल, राजनीति के खिलाड़ियों ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए अपने मंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे देवेंद्र फडनवीस अब महाराष्ट्र मुख्यमंत्री हो गए हैं। उन्होंने शपथ ली तो पूरा स्टेडियम तालियों और लोगों के शोर से गूंज उठा।

devendra-fadnavis

44 साल के फडनवीस महाराष्ट्र राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडनवीस के मंत्रीमंडल में शामिल हुए कई विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली।

इस दौरान विधायक विनोद तावड़े, एमएलसी चंद्रकांत पाटिल, विधायक विष्णु सवारा, विधायक दिलीप कांबले , विधायक विद्या ठाकुर, ने शपथ गृहण की। इस मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+