Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मॉल, दुकानों... में काम करने वाले जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए- BMC

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज बैठक की। इस बैठक में बीएमसी के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुंबई, 27 नंबवर। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने एक बार फिर पूरी दुनिया को डरा दिया है। जिस कोरोना को तमाम सरकारें लगभग-लगभग खत्म मान रही थीं, उसी कोरोना को लेकर एक बार फिर से सभी सरकारें चौकन्नी हो गई हैं। विश्वभर के कई देश अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाने की योजना बना रहे है, वहीं भारत सरकार भी लोगों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रही है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आज बैठक की। इस बैठक में बीएमसी के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि जो भी अंतरराष्ट्रीय यात्री राज्य में आएगा उसे पिछले 15 दिनों की अपनी यात्रा का विवरण देना होगा। इसके अलावा बीएमसी ने टीकाकरण को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर भी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। बैठक में बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल और मूवी थिएटर में काम करने वाले जिन कर्मचारियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

coronavirus

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: जौनपुर में सपा-बसपा पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- यूपी को 'बुआ-बबुआ' नहीं 'बाबा' चाहिए

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन नाम के इस वैरिएंट को अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट माना जा रहा है, जो अन्य वैरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित करता हैं। फिरहाल इस वैरिएंट के मामले कम हैं लेकिन अगर इस वैरियंट पर समय रहते काबू नहीं किया गया तो यह भारी तबाही मचा सकता है। इस नए वैरिएंट में करीब 32 म्यूटेशन देखे गए हैं, जो इसे बेहद खतरनाक बनाते हैं। सबसे बड़ी बात जो इस वैरिएंट को लेकर कही जा रही है वो ये कि इसमें वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को भेदने की क्षमता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+