अजान विवाद: फतवे को लेकर सोनू निगम हुए गंजे, मौलवी को दिया करारा जवाब

गंजे होने से पहले अजान को लेकर गायक सोनू निगम के ट्वीट पर विवाद गरमाने के बाद अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। मैंने जो ट्वीट किया उसमें मैंने अजान का विरोध नहीं किया।

मुंबई। अजान को लेकर हुए विवाद पर बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने अपना पक्ष रखने के तुरंत बाद अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मौलवी की ओर से जारी किए गए फतवे के जवाब में अपना सिर मुंडवाया।

सोनू निगम ने मुंडवा लिया अपना सिर

पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी की ओर से जारी किए गए फतवे पर सोनू निगम ने करारा जवाब दिया। सैयद शा कादिरी ने ही सोनू निगम के अजान को लेकर ट्वीट से नाराज होकर फतवा जारी किया था। इस फतवे में उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी सोनू निगम को गंजा करेगा और पुराने जूते की माला पहनाएगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

सोनू निगम ने फतवे पर दिया था करारा जवाब

सोनू निगम ने फतवे पर दिया था करारा जवाब

इस फतवे के सामने आने के बाद गायक सोनू निगम ने पलटवार करते हुए कहा था कि दोपहर 2 बजे अलीम मेरे घर आकर मेरा सिर गंजा करेगा, 10 लाख रुपये तैयार रखना मौलवी। सोनू निगम ने केवल ये जवाब ही मौलवी को नहीं दिया बुधवार दोपहर उन्होंने अपना सिर मुंडवा कर गंजे भी हो गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोनू निगम हुए गंजे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोनू निगम हुए गंजे

इससे पहले अजान को लेकर गायक सोनू निगम के ट्वीट पर विवाद गरमाने के बाद अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। मैंने जो ट्वीट किया उसमें मैंने अजान का विरोध नहीं किया। मेरा विरोध लाउडस्पीकर को लेकर था।

सोनू ने कहा- मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं

सोनू ने कहा- मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं

जाने-माने गायक सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मुझे भी अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने कहा कि मैं भी आस्तिक हूं, नास्तिक नहीं हूं। मैं खुद धर्म को मानता हूं। मंदिर जाता हूं और गुरुद्वारों में लंगर खाता हूं। सोनू निगम ने आगे कहा कि मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। मैंने अपने ट्वीट में अजान का विरोध नहीं किया। मेरा विरोध लाउडस्पीकर को लेकर था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर जिस तरह से मेरे खिलाफ बातें कहीं गई ये गलत है।

'मैं अजान के खिलाफ नहीं, लाउडस्पीकर को लेकर की थी टिप्पणी'

'मैं अजान के खिलाफ नहीं, लाउडस्पीकर को लेकर की थी टिप्पणी'

बता दें कि अजान को लेकर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक ट्वीट को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर इस्लामिक लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सोनू ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को वापस समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उनकी खिलाफत नहीं छोड़ी। आखिरकार उन्होंने सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना पक्ष रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+