सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म 'शेरशाह' का नया पोस्टर किया जारी, 25 जुलाई को आएगा ट्रेलर

मुंबई, जुलाई 22। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने अपकमिंग फिल्म 'शेरशाह' को लेकर बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स को एक्टर लगातार अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। अब सिद्धार्थ ने अपने फैंस के लिए इस फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

25 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

25 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने अपने किरदार कैप्टन विक्रम बत्रा के बार में भी बताया। साथ ही, यह भी जानकारी दी कि फिल्म शेरशाह का ट्रेलर इस रविवार यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 21 जुलाई को भी एक्टर ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।

नए पोस्टर में सिद्धार्थ का इंटेंस लुक

नए पोस्टर में सिद्धार्थ का इंटेंस लुक

नए पोस्टर काफी दमदार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में मिलिट्री की ड्रेस में सिद्धार्थ बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के कैप्शन में सिद्धार्थ ने किरदार के बारे में बताते हुए लिखा, 'वह एक शेर के दिल वाला आदमी था, वह भारत का शेरशाह था।' इसके आगे सिद्धार्थ ने लिखा,'25 जुलाई को #ShershaahOnPrime - का ट्रेलर रिलीज, इस महानता का अनुभव लें।'

12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी फिल्म

12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी फिल्म

वहीं, सिद्धार्थ के अलावा शेरशाह के सह-निर्माता, करण जौहर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका पोस्टर साझा किया। फिल्म की बात करें तो 'शेरशाह' 12 अगस्त, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी होंगे। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को समर्पित है। फिल्म में डिंपल चीमा, शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: पोर्न केस में फरार अरोपी का दावा-राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को दिए थे 25 लाख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+