क्या हाईवे पर दौड़ेगा शिवसेना का यह विकास या म्यूजियम में फूलेगा
मुंबई। शिवसेना अपने मैनिफेस्टों में यह दावा किया है कि वह महाराष्ट्र में शिवाजी के नाम पर एक म्यूजियम बनाएगी, महाराष्ट्र अगले कुछ सालों में टॉल फ्री राज्य बन जाएगा। शिवसेना ने अपने घोषणा पत्र में वादा शिवसेना से एक ही सवाल है कि क्या शिवसेना का यह विकास का एजेंडा महाराष्ट्र के विकास को लेकर हाईवे दौड़ेगा या म्यूजियम में फूलेगा।

शिवसेना ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस और एनसीपी की सरकार के तहत महाराष्ट्र में टॉल नाके और टॉल टैक्स बढ़ने का आरोप भी लगाया है। इस पर शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेरस सरकार की कार्यकाल में महाराष्ट्र में टॉल में बढ़ोतरी देखी गई है। शिवसेना ने लोकल बॉडी टैक्स, टोल टैक्स और व्यवसायिकों को डराने धमकाने की कोशिशों को भी खत्म करने को कहा है।
क्या हाईवे पर दौड़ेगी शिवसेना
शिवसेना अपने मैनिफेस्टो में कह रही है कि वह रोड अच्छे करेगी। हाईवे बनाएगी। फोरलेन होंगे हाईवे। लेकिन क्या यह हाईवे हर वर्ग के लिए होंगे। इस गरीब किसान और युवाओं के लिए कुछ स्पष्ट विचार या वादा इस मैनिफेस्टो में नहीं किया गया है। हालांकि शिवसेना ने किसानों की हालत सुधारने के लेकर वादा जरूर किया है। कैसे सुधरेगी इस बात को घोषणा पत्र में नहीं बताया है। जिस तरह से हाईवे और टोल फ्री राज्य बनाने का दावा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications