BJP: भाजपा को शिवसेना की नसीहत कि पैर जमीन पर रखो, उड़ो मत
मुंबई। विभिन्न राज्यों में उपचुनाव खत्म होते ही शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने फिर से भाजपा पर तीखा वार किया है। शिवसेना ने केंद्र मेें सत्ता पर काबिज पार्टी भाजपा को नसीहत दी कि वे जनता को अपनी बपौती न समझे और हवा में तलवारबाजी न करें। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने सामने में प्रकाशित संपादकीय में कहा है कि जनता को अपनी बपौती न समझें, पैर जमीन पर ही रखें।

गौरलतब है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेें पिछले कुछ दिनों से सीटों के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद शिवसेना ने यह दूसरी टिप्पणी की है जिसका अप्रत्यक्ष तौर पर शिकार भाजपा को समझा जा रहा है। सामने में छपे लेख में कहा गया है कि जीत का उन्माद न चढ़ने दें।
इसके अलावा लव जिहाद मुद्दे पर भी शब्दबाण छोड़े हैं। लेख में लिखा है कि इससे सबक जो लेंगे वही महाराष्ट्र पर कब्जा करेंगे। नहीं तो जनता उल्टा-सुल्टा करके चमड़ी छील डालेगी। शिवेसना प्रमुख ने लिखा है कि लव जिहाद का मुद्दा उठाने का भी बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ।
हालांकि लेख में यह साफ करने की कोशिश की गई है कि इस उपचुनाव के नतीजों को मोदी की हवा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications